भिण्ड, 27 जनवरी। विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस सम्मान, संवेदनशीलता एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में शहीदों के परिवारजनों, विद्यालय के संस्थापक अमित दुबे, विद्यालय के प्राचार्य हरिओम अहमान तथा इंसानियत ग्रुप के संस्थापक अनंत इंसानियत की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य हरिओम अहमान ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है तथा देश की प्रगति के लिए अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी आवश्यक है। विद्यालय के संस्थापक अमित दुबे ने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और शहीदों के बलिदान को प्रेरणास्त्रोत बताया। वहीं इंसानियत ग्रुप के संस्थापक अनंत इंसानियत ने मानवता, सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 9वीं ‘बीÓ के विद्यार्थियों सत्यम, विराट, महेंद्र एवं सत्यम ने भाग लिया। इसके पश्चात छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, नाटक, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। साथ ही छात्र-शिक्षक संवाद सत्र एवं विद्यार्थियों के भाषण भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिवारजनों का सम्मान किया गया। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में योगदान की शपथ के साथ किया गया।
Thursday, April 9
BREAKING
- मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर हलचल तेज,,?
- सुनीता सोनी बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र को अच्छे से चलाएं : कलेक्टर
- नई जेल परिसर में घुसा लकड़बग्घा, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल किनारे छोड़ा
- रौन क्षेत्र कई गांव में बारिश के साथ गिरे ओले
- निजी वाहनों से दबिश देने पहुंच रही खाद्य विभाग की टीम, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल
- 25 लाख से होगा मुक्ति धाम का सौंदर्यीकरण


