भिण्ड, 27 जनवरी। मालनपुर के समीप संचालित शिवाजी पब्लिक एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम और ‘समृद्धि का मंत्र- आत्मनिर्भर भारत’ थीम के अंतर्गत पूरे जोश व उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे स्कूल के प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से सजाया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व से अवगत करवाया। उन्हें बताया गया कि यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। यह आजादी पर्व महापुरुषों के जुझारू संघर्ष का परिणाम है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर स्पीच, देशभक्ति के गीत, रोल प्ले व देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की गई। ‘गणतंत्र का गौरव : हमारा भारत, हमारा संविधान, हमारा संकल्प’ विषय पर आधारित अंतर सदनीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईद्य विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी के बच्चे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की वेशभूषा में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। दोनों ही विद्यालयों के दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व को समझाया और उन्हें भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं के बारे में जानकारी दी। अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, छात्र, अभिभावक मौजूद रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


