भिण्ड, 27 जनवरी। सकल हिन्दू समाज द्वारा भिण्ड नगर में 28 जनवरी को शा. सांदीपनी उमावि क्र.2 के मैदान परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस हिंदू सम्मेलन में नगर के 7 उपनगरों से कलश यात्रा प्रारंभ होकर क्र.2 विद्यालय के परिसर में पहुंचेगी। हिंदू सम्मेलन में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथियों का उद्बोधन एवं संतों के आशीर्वाद वचन के बाद अंत में सहभोज भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन में नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
सम्मेलन को लेकर समाज के लोग नगर में इन दिनों जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के दौरान समाज के लोगों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और चेतना को मजबूत करने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों से मातृशक्ति बड़े हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ करके क्र.2 स्कूल पहुंचेगी। इस सम्मेलन में समरसता भोज का भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। सम्मेलन में संत समाज, धर्माचार्यों, समाजसेवियों, मातृशक्ति और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
Thursday, April 9
BREAKING
- मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर हलचल तेज,,?
- सुनीता सोनी बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र को अच्छे से चलाएं : कलेक्टर
- नई जेल परिसर में घुसा लकड़बग्घा, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल किनारे छोड़ा
- रौन क्षेत्र कई गांव में बारिश के साथ गिरे ओले
- निजी वाहनों से दबिश देने पहुंच रही खाद्य विभाग की टीम, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल
- 25 लाख से होगा मुक्ति धाम का सौंदर्यीकरण

