भिण्ड, 27 जनवरी। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि उक्त शिविरों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 14 फरवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु केम्प आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत बड़ोखरी में 28 जनवरी को, ग्राम पंचायत जलालपुरा में 29 से 30 जनवरी तक, ग्राम पंचायत अमाहा में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक, ग्राम पंचायत देवरीकलां में 3 एवं 4 फरवरी को, ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में 5 एवं 6 फरवरी को, ग्राम पंचायत धर्मपुरा में 7 से 9 फरवरी तक, जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत मानपुरा एवं बबेड़ी में 28 एवं 29 जनवरी को, ग्राम पंचायत बाराकलां में 30 एवं 31 जनवरी को, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत उदोतगढ़ में 28 से 30 जनवरी तक, ग्राम पंचायत चौम्हो में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक, ग्राम पंचायत अहरौलीकाली में 4 से 6 फरवरी तक, ग्राम पंचायत खड़ीत में 9 से 11 फरवरी तक, ग्राम पंचायत शुक्लपुरा में 12 से 14 फरवरी तक, जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मोरोली में 28 जनवरी को, ग्राम पंचायत मेघपुरा में 29 एवं 30 जनवरी को, ग्राम पंचायत गढ़ी में 31 जनवरी से एक फरवरी तक, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत पचौखरा में, बसंतपुरा में 28 एवं 29 जनवरी को, ग्राम पंचायत पुरा भीमनगर एवं ग्राम पंचायत नौधा में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक, ग्राम पंचायत मेंहदा एवं निवसाई में 3 से 5 फरवरी तक, ग्राम पंचायत मानगढ़ एवं इंदुर्खी में 6 से 9 फरवरी तक शिविर आयोजित किया जाएगा।
Thursday, April 9
BREAKING
- मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को लेकर हलचल तेज,,?
- सुनीता सोनी बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र को अच्छे से चलाएं : कलेक्टर
- नई जेल परिसर में घुसा लकड़बग्घा, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल किनारे छोड़ा
- रौन क्षेत्र कई गांव में बारिश के साथ गिरे ओले
- निजी वाहनों से दबिश देने पहुंच रही खाद्य विभाग की टीम, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल
- 25 लाख से होगा मुक्ति धाम का सौंदर्यीकरण

