Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला

April 9, 2026

अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग

April 9, 2026

सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 11
BREAKING
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
  • अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
  • सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
  • व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
  • सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
  • ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
  • तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
  • अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » युवाओं की रचनात्मकता से शहर की साफ-सफाई में नया आयाम जुड़ेगा : मीणा

युवाओं की रचनात्मकता से शहर की साफ-सफाई में नया आयाम जुड़ेगा : मीणा

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 25, 2026

– मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करें : अपर कलेक्टर
– 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एमजेएस कॉलेत में कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 25 जनवरी। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का जिला स्तरीय समारोह प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस कॉलेज भिण्ड में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप भिण्ड, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, एसडीएम अटेर, एसडीएम भिण्ड, डिप्टी कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी, बीएलओ, प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और मतदाता उपस्थित थे।
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश को सुना गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता का संदेश प्रदर्शित करने वाली आकर्षक कलाकृतियां डस्टबिन पर बनाई गईं। यह डस्टबिन नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा शहरी क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखे जाएंगे, ताकि ये पेंटेड डस्टबिन भिण्ड शहर की स्वच्छता एवं लोगों को जागरूक करने के महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज मतदाता दिवस की थीम पर युवा साथियों ने पेंट-ए-बिन कार्यक्रम आयोजित कर उल्लेखनीय कार्य किया है। इसका मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को जागरूक करना और स्वच्छता का संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि डस्टबिन पर बनी ये रचनाएं शहर वासियों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाएंगी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि यह पेंटेड डस्टबिन उनके योगदान का प्रतीक है। जहां भी ये लगेंगे, युवा इनके संरक्षक बनेंगे। वे इन्हें देख सकते हैं और उपयोगिता पर फीडबैक दे सकते हैं।

इस सहभागिता के लिए कलेक्टर ने सभी युवाओं का आभार जताया। उन्होंने इसे एक उत्कृष्ट पहल बताते हुए कहा कि युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, यह कार्यक्रम न केवल मतदाता जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूत करेगा। युवाओं की रचनात्मकता से शहर की साफ-सफाई में नया आयाम जुड़ेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। नए मतदाताओं को जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना सराहनीय है। कलेक्टर की प्रेरणा से युवा अधिक सक्रिय होंगे। यह पहल भिंड जिले के लिए गौरव का विषय बनेगी। ऐसी पहलों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना आज ही के दिन सन 1950 में हुई थी। वर्ष 2011 से इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि नए जोड़े गए मतदाताओं के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए। जिससे वे आगामी चुनाव में आगे आकर अपने मत का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले साल में एक बार एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम जोड़ने का प्रावधान था, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर अब साल में चार बार कर दिया है। इस प्रकार जो जिस समय सीमा में 18 वर्ष पूर्ण करेंगे वो उसके नियत वाले में जुड़ जाएंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई शपथ
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’ शपथ दिलाई।
उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वालों को किया पुरूष्कृत
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिताओं एवं स्वच्छता कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को पुरूष्कृत किया गया। साथ ही नवीन परिचय पत्र 18 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रदान किए गए। इसीप्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में आभार एमजेएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएस शर्मा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मंचन धीरज सिंह गुर्जर, प्रीति व्यास और प्रो. मोहित कुमार दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. श्यामजी निगम, डॉ. आभास अस्थाना, डॉ. हेमंत दुबे, डॉ. अनिता बंसल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Post Views: 167
Jagran Today
  • Website

Related Posts

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज

April 9, 2026

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

April 9, 2026

ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी

April 9, 2026

तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर

April 9, 2026

अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण

April 9, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भिण्ड में फूड बास्केट वितरण

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज

April 9, 2026

सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर

April 9, 2026

ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी

April 9, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
523745
Views Today : 845
Who's Online : 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.