भिण्ड, 25 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर आनंद धाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को अल्पाहार, फल एवं बिस्किट के पैकेट का वितरण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि राजमाता के बताए रास्ते पर हमें चलने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म समझा।राजमाता सरलता,सहजता एवं संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी। उन्होंने पूरा जीवन समाज व देश की सेवा के लिए समर्पित किया।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता के कृतित्व और व्यक्तित्व के अलावा भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक राजमाता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता का हमारे जिले के लोगों से विशेष स्नेह था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को मां के रूप में स्नेह दिया, जिससे संगठन की मजबूती को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील दुबे, रविन्द्र सिंह नरवरिया, जिलामंत्री तरुण शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन, मंडल उपाध्यक्ष राकेश जैन, सुरेन्द्र गर्ग, राजेश कुमार, कमलेश सिंह, महादेव सिंह, नारायण हरि, सोनू कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


