भिण्ड, 25 जनवरी। देव नारायण भगवान की 1114वां जन्मोत्सव सीता नगर बायपास रोड स्थित गुर्जर छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान देवनारायण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना और आरती की गई। इसके बाद देवनारायण की आकृति में दीपमाला सजाकर उन्हें एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम एडवोकेट अजमेर सिंह कामर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि बतौर शंकर सिंह गुर्जर, इंद्रभान सिंह बाबूजी और देवेन्द्र सिंह महेवा मंचासीन रहे।
अध्यक्षीय उदबोधन में एडवोकेट अजमेर सिंह ने कहा कि देवनारायण भगवान का अवतरण संवत 968 में माघ शुक्ल सप्तमी को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी में हुआ था। देव नारायण भगवान को विष्णु का अवतार माना जाता है और वे गुर्जर समाज के अराध्य देव के साथ समस्त समाज के लोक देवता हैं। आज हम उनकी 1114वी जयंती मना रहे हैं। भगवान देव नारायण जी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए जीवन में संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होकर समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। जीव मात्र पर दया, करुणा, प्रेम सद्भाव बनाए रखने के साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश जन जन को दिया।
विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह ने कहा कि आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, हमे भगवान देव नारायण जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। उनके आदर्श हमे ईमानदारी, समरसता और लोक कल्याण का मार्ग दिखाते है। इन्द्रभान सिंह बाबूजी ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब देव नारायण जी के संदेशों का अनुसरण करते हुए सत्य, धर्म और न्याय और ईमानदारी के मार्ग पर चलकर सर्व समाज में शांति, सद्भाव, सहानुभूति और एकता बनाए रखने का संकल्प लें।
देवेन्द्र सिंह गुर्जर महेवा ने भगवान देव नारायण के आदर्शों पर प्रकाश डालते कहा कि हम सभी शिक्षा और स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दें, बच्चो को पढ़ाएं, उन्हें संस्कारित करें, सामाजिक कुरीतियां को मिटाएं, तभी सही मायने में हम अपने आराध्य देव के सच्चे भक्त कहलाएंगे, समाज और राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकेंगे। भगवान देव नारायण की कृपा हम सब पर बनी रहे, हमारा समाज सशक्त, समृद्ध और सुसंस्कृत बने, प्रभु से हम यही अराधना करते है। कार्यक्रम में शशिकांत गुर्जर, राकेश सिंह ने भी अपने विचार रखे। सभी का आभार गुर्जर समाज समिति के उपाध्यक्ष सरदार सिंह कामर ने किया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह गुर्जर, तेजेन्द्र सिंह सोनपुरा, अतर सिंह, बादशाह गुर्जर, निर्भय सिंह शिशुपाल सिंह, कुंवर सिंह, राकेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, शशिकांत, सरदार सिंह महेवा, सर्जन सिंह, हनुमंत सिंह, धीरज सिंह, सुंदर सिंह, जवान सिंह, पुष्पेन्द्र, गौरव, शिवेन्द्र, अंकित, आशीष, आशिक, राघव, राहुल आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


