– भाजपा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने विदेश से लौटने के बाद नई दिल्ली केन्द्रीय कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। मंत्री शुक्ला ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में पार्टी जन-जन की आकांक्षाओं को साकार करते हुए देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। नितिन जी के नेतृत्व मे पार्टी नये आयाम स्थापित करेगी और नितिन नवीन नरेंद्र मोदी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के आशा-विश्वास-आकांक्षाओं और कसौटी पर खरे साबित होंगे।
कैबिनेट मंत्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में हम दोगुनी ऊर्जा से पार्टी के संगठन को गढ़ने का कार्य हर बूथ पर भाजपा को हर गांव, हर कस्बे तक मजबूत कर पुन: एक बार संघठन की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि आपका चयन ये दर्शाता है कि किस प्रकार जमी पर सिर्फ कार्यकर्ता ही सर्वोत्तम है, भाजपा में हर एक कार्यकर्ता संगठन को गढ़ते गढ़ते कब राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व्य को सुशोभित करे यह आपके चयन ने हम सभी कार्यकर्ताओं को दर्शाया।
मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आपके नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित होकर सीढ़ी दर सीढ़ी संगठन को गढ़ने के कार्य में जुट गए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार की जनता का दिल जीत है कई बार विधानसभा में रहे विकास और जनता की जन सेवा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर सत्ता और संगठन को मजबूती प्रदान की है और निश्चित ही उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।आपकी दूरदर्शी सोच, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊँचाइयों को छुएगी और जनसेवा का संकल्प और मजबूत होगा।


