– शा. उमावि क्र.2 में 28 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन
भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में 28 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सर्व समाज पहुंचकर अपनी हिंदुत्व की भावना को जागृत करें।
विधायक कुशवाह ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिन्दु समाज के तत्वावधान में आगामी 28 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से शा. उच्वतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 2 में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रमों में समाज के प्रत्येक हिन्दू भाईयों एवं माताएं बहनों की सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह जन्म शताब्दी वर्ष हिंदुत्व की धारा को जागृत कर रहा है और हम सब की जिम्मेदारी है कि सम्मेलन में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में होकर के संत समाज एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सनातन धर्म और हिंदुत्व को आगे बढ़ने का कार्य करें।


