भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित सूर्या रोशनी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी में एक महीने से खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता में भागीदारी की। शनिवार को कंपनी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी श्रवभ देवानंद गौशाला लाल टिपारा ग्वालियर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत एवं पर्यावरण को लेकर नाटक का मंचन किया। जिसे देखकर सभी लोग आनंदित हुए कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन के साथ मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए गए। इस अवसर पर तपन बंदोपाध्याय, मुकुल चतुर्वेदी, मुकुल राय, विवेक, संजय सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम लाल आदि कंपनी के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


