– राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के माध्यम से दिया बालिकाओं के सशक्तिकरण का संदेश
भिण्ड, 24 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद मेहगांव द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गिंगिरखी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र का कार्यक्रम शा. विद्यालय में मुख्य अतिथि विकास खण्ड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर विकास खण्ड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा बालिकाएं समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। जब बालिका शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर होगी तभी परिवार, समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव है। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह अभियान ग्राम स्तर तक जाकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। साथ ही प्रस्फुटन समिति ने खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर बालिकाओं में आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
ईर्ष्या तिवारी ने कहा बालिका केवल परिवार की शान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की पहचान है। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं आभार सचिव अजय शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रस्फुटन के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


