भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में हुआ रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की प्रेरणा से अध्यक्ष/ प्रधान जिला न्यायाधीश केएस बारिया के नेतृत्व में एवं न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भिण्ड के समन्वय से जिला भिण्ड में रक्त समुचित मात्रा में जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में रक्तदान शिविर, साथ ही स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारी आदि ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया ने रिविन काटकर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एलएडीसीएस अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स एवं अन्य अधिवक्तागण ने भी भाग एवं रक्तदान किया एवं समस्त अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण द्वारा अपने-अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया गया तथा जिला चिकित्सालय की ओर से उपस्थितजन को उनकी जरूरत के हिसाब से दवाईया आदि वितरित की गई। इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा अभार व्यक्त किया गया।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण


