भिण्ड, 24 जनवरी.मनीष दुबे। गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर के तहत चल रहे कार्यक्रम में नियुक्त सुपर वाईजर शिवराज सिंह द्वारा वार्ड क्र.22 के बूथ बीएलओ को 50 के लगभग सात नं. फार्म देकर वोट काटने की बोला है। उक्त सुपर वाईजर की यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि बीजेपी वोट काटने के लिए सरकारी कर्मचारियों का उपयोग कर रही है, इसी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में सुपर वाईजर को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है, क्योंकि गहन मतदाता पुनरीक्षण में अगर धांधली हो गई तो आम जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा होगा, एसआईआर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण होता है, लेकिन बीजेपी साजिश करके जिन लोगों के नाम से सात नं. फार्म जमा करवा रही है उन लोगों को पता ही नहीं है कि उनके नाम से फार्म जमा हो गए हैं, जिला कांग्रेस कमेटी शहर उनकी इस साजिश का हर बार पर्दाफाश करके जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा रही है, फिर भी जिला प्रशासन के कुछ कर्मचारी धांधली में बीजेपी का साथ दे रहे हैं, अगर हर बार ऐसा ही होता रहा तो जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिला कलेक्टर कार्यालय का जनबल के साथ घेराव करेगी।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, संतोष त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया, हलीम पठान, मुकेश गर्ग, श्याम श्रीवास्तव, आदेश नानू अरेले, शिवशंकर भदौरिया, नेहा भदौरिया, कासिम खान, कासिम बेग, बंटू भदौरिया आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


