भिण्ड, 24 जनवरी। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 से पार्षद पद पर निर्वाचित हुई कांग्रेस की पार्षद कविता/ अवधेश सिंह (लालू राठौड़) का शनिवार को नगर परिषद के सभागार में सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद कर्मचारी सचिन भदौरिया ने कहा कि अभी हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद हेतु चुनाव कराया गया था। जिसमें कांग्रेस से कविता राठौड़ विजयी हुई थी। आज उनका सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके पश्चात सपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद कविता राठौड़ को पुष्प प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलू कौरव, पार्षद अजय मांझी, रज्जन खान छागला, विजय बहादुर सिंह चौहान, भुवनेश तीतविलासी, नीरज चौधरी, आशु चौहान, लालू राठौड़, कलीम पठान, पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, सुदीप चौधरी सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण


