भिण्ड, 24 जनवरी। स्थानीय महावीर गंज शिवाजी नगर स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गहोई सामुदायिक भवन में गहोई वैश्य सभा भिण्ड द्वारा चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य महासभा के अध्यक्ष एवं मंत्री पद हेतु निर्वाचन गुप्त मतदान प्रणाली से संपन्न होंगे।
सभा के अध्यक्ष शैलेन्द्र बिलैया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त निर्वाचन 25 जनवरी रविवार को सुबह 8 बजे से 3 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके बाद मतों की गणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिसके निर्वाचन आयोग द्वारा संतोष लहारिया को मुख्य एवं अंजुम मनोहर को सह निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया। मतदाता अपने साथ अपना पहचान पत्र अवश्य लाएं।
नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर गोहद में
गोहद। भारत विकास परिषद शाखा गोहद के तत्वावधान में सहारा हॉस्पिटल, ग्वालियर के सहयोग से 25 जनवरी रविवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय माध्यमिक विद्यालय सर्वोदय गोहद परिसर में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भारत विकास परिषद शाखा गोहद के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

