– सरस्वती शिशु मन्दिरों में वसंत पंचमी पर आयोजित हुए कार्यक्रम
दतिया, 24 जनवरी। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। विद्यालय लांच में भैया बहिनों एवं ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज मां सरस्वती का प्रकटोत्सव है, पूरे देश में लाखों छात्र एक समय एक स्थान पर एक साथ सरस्वती जी से प्रार्थना करते हैं कि जग सिरमौर बनाएं भारत। वह बल विक्रम दे। अम्ब विमल मति दे। जिले के सभी विद्यालयों में जिला समिति पदाधिकारी, संयोजक मंडल, संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य बंधुओं के साथ बड़ी संख्या में नवीन प्रवेश वाले छात्रों सहित ग्रामवासी शामिल हुए।


