भिण्ड, 22 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद जिला भिण्ड के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया एवं विकास खण्ड समन्वयक अटेर सोहन सिंह भदौरिया के निर्देशन में विकास खण्ड अटेर के सेक्टर क्र.2 सुरपुरा की नवांकुर संस्था पावनपथ समाज सेवा जनकल्याण समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन शामावि सुरपुरा परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पूरन सिंह, परामर्शदाता अंकित धाकरे सहित संस्था के सदस्यगण, विद्यालय के शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशुना शर्मा, विनीता शर्मा, सेक्टर अंतर्गत आने वाले प्रस्फुटन ग्रामों की समितियों के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख Ÿअतुलकांत शर्मा ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर गांवों के समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा जागरूकता, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति संवाद, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।
वरिष्ठ समाजसेवी पूरन सिंह ने कहा कि ग्राम विकास के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामवासियों से सामाजिक समरसता बनाए रखने, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे परामर्शदाता अंकित धाकरे ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के माध्यम से ग्राम स्तर पर नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों एवं ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अंत में सभी का आभार प्रदर्शन किया।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण


