भिण्ड, 22 जनवरी। गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर के तहत चल रहे वोट जोड़ने घटाने के कार्यक्रम में बीजेपी साजिश के तहत फर्जी 7 नंबर फार्म जमा कर रही है।
कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने गर्ल्स स्कूल और पुराने किले स्थित बूथों का निरीक्षण किया, इसमें तमाम कमियां देखने को मिली हैं। गर्ल्स स्कूल स्थित बूथ में अभिषेक मिश्रा द्वारा 178 फार्म, राहुल पुरोहित द्वारा 9 फार्म संदीप पाराशर के नाम से 18 और बूथ क्र.101 पुराने किले पर संदीप पाराशर के नाम से 36 फार्म बूथ क्र.102 पर आनंद लखेरे के नाम से 300 से अधिक नाम काटने के फार्म जमा किए गए हैं, इसी प्रकार भिण्ड के सभी वार्डों में यही काम चल रहा है, हर पोलिंग बूथ पर इसी तरह फर्जी नाम से वोट काटने वाले 7 नंबन फार्म जमा किए गए हैं, जब इन लोगों से संपर्क किया गया तो यह अपने नाम से 7 नंबर फार्म जमा करने से मना कर रहे हैं। बीजेपी वोट कटवाने के नाम पर साजिश कर रही है, भाजपा द्वारा साजिश के तहत जमा उक्त 7 नंबर फार्मों को तत्काल निरस्त किया जाए। सबसे मजेदार बात यह है कि 7 नंबर फार्म जमा करने वाले आनंद लखेरे, अभिषेक, संदीप पाराशर को भी पता नहीं है कि उनके नाम से उक्त 7 नंबर फार्म किसने जमा किए।
जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि जल्दी इन कमियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर का प्रतिनिधि मण्डल पूरे सबूत के साथ जिला कलेक्टर भिण्ड को अवगत कराएगा और पूरी दमदारी के साथ भाजपा की वोट चोरी रोकने का काम करेगी। इस मौके पर हलीम पठा,न मुकेश गर्ग, लके राजावत आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


