– जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में होगा समारोह
भिण्ड, 21 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। हर साल मतदाता दिवस का आयोजन किसी विशेष थीम के अनुसार किया जाता है। यह थीम वोटर्स को भागीदारी, वोटर्स तक पहुंचने और बातचीत के लिए एक संदेश देती है।
इस साल की थीम है ‘माय इण्डिया माय वोटÓ जिसकी टैगलाइन है- ‘सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इण्डियन डेमोक्रेसीÓ (भारतीय लोकतंत्र के केन्द्र में नागरिक) है। इस अवसर पर भिण्ड जिले में 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवा मतदाताओं को वैच एवं एपिक कार्ड वितरित किए जाएंगे।

