भिण्ड, 20 जनवरी.मनीष दुबे। पुलिस अधीक्षक डॉ. आसित यादव ने मंगलावार को कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित शिकायतें एसपी के सामने रखीं। एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। कई आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। जबकि कुछ मामलों में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध, लंबित कांडो में कार्रवाई नहीं होने, धमकी व पुलिस से संबंधित अन्य शिकायतें रखीं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने कहा कि जन शिकायत सुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना और समस्याओं का समाधान धरातल पर सुनिश्चित करना है। उन्होंने फरियादियों को भी आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाएगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का समय पर निष्पादन करना है। जनता की सुरक्षा, सहायता और न्याय सुनिश्चित करना ही उनका सर्वोपरि दायित्व है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


