भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर भिण्ड तथा डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर 17 से 20 जनवरी तक आयोजित जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का समापन नगर पालिका अध्यक्ष भिण्ड वर्षा बाल्मीकि के मुख्य आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। इस दौरान सुनील बाल्मीकि, भूरेसिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत प्रथम दिवस 17 जनवरी को हॉकी, वेटलिफ्टिंग, मलखंब, तैराकी खेल की ट्रायल की गई, दूसरे दिवस 18 जनवरी को बॉलीवॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, योगासन, क्रिकेट की प्रतियोगिता का आयोजन विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता तृतीय दिवस 19 जनवरी को एथलेटिक्स, शतरंज, कुश्ती, जूडो, फुटबाल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका पुरस्कार वितरण सचिव जिला कुश्ती संघ भिण्ड सुमेर सिंह राजावत, सचिव जिला एथलेटिक्स संघ भिण्ड राधेगोपाल यादव एवं जूडो खेल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिवस 20 जनवरी को बैडमिंटन, टेवल टेनिस, टेनिस, पिट्टू, बॉक्सिंग, बास्केटबाल खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका समापन समारोह जीवाजी क्लब भिण्ड में किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम अनुसार बैडमिंटन बालक में विजेता भिण्ड तथा उपविजेता लहार, बैडमिंटन बालिका में विजेता भिण्ड, टेवल टेनिस बालक में विजेता भिण्ड, टेवल टेनिस बालिका में विजेता भिण्ड, टेनिस बालक में विजेता भिण्ड, टेनिस बालिका में विजेता भिण्ड, पिट्टू बालक में विजेता मेहगांव तथा उपविजेता भिण्ड, पिट्टू बालिका में विजेता मेहगांव तथा उपविजेता लहार, बॉक्सिंग बालक में प्रथम अंकुश सिंह तोमर, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अथर्व दीक्षित, रूद्रप्रताप सिंह, मंगल सिंह, सूर्यांश सिंह, बंश राजावत, कृति, बास्केटबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता रौन रहा। कार्यक्रम प्रतिवेदन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान ने तथा आभार रामबाबू कुशवाह ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता के संचालन में प्रमोद गुप्ता, संजय पंकज, ब्रजवाला यादव, नीरज बघेल, अनिल श्रीवास, साधना श्रीवास, नीतू सोनी, शिवानी सेंगर रौन, शोभित अग्रवाल, अशोक जैन, प्रकाश अग्रवाल, टीपू जैन, मनोज अग्रवाल, दीपासिंह भदौरिया, दीक्षा शर्मा दीक्षित, सविता तिजोरिया, शिवानी सेंगर भिण्ड, पंचम जरया, हर्ष राजावत, सूर्यप्रताप, अविनाश, सरस्वती, दिनेश शर्मा मनीष गुप्ता, संजीव सिंह भदौरिया इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


