भिण्ड, 20 जनवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव ने मंगलवार को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट जिला अस्पताल भिण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू के समस्त प्रमुख इंडिकेटर्स की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजोरिया एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव ने नवजात शिशुओं की भर्ती, उपचार, डिस्चार्ज, रेफरल, मृत्यु दर, बेड ऑक्यूपेंसी, उपकरणों की कार्यशीलता तथा रिकार्ड संधारण का अवलोकन किया। साथ ही गुणवत्ता सुधार एवं सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से डिस्चार्ज के बाद नवजात शिशुओं के फॉलो-अप को बढ़ाने पर जोर दिया तथा निर्देश दिए कि हाई-रिस्क शिशुओं का नियमित एवं समयबद्ध फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए, जिससे नवजात मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। साथ ही सभी इंडिकेटर्स की निरंतर मॉनिटरिंग एवं डेटा की सटीक रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए। निरीक्षण का उद्देश्य एसएनसीयू में गुणवत्तापूर्ण नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
Saturday, April 11
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


