भिण्ड, 20 जनवरी। सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर महासंघ मप्र द्वारा 21 जनवरी बुधवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 5 तक पेंशनर्स की 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर के माध्यम से दिया जाएगा।
सेवानिवृत अधिकारी/ कर्मचारी पेंशनर महासंघ मप्र के प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र बादल ने सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि बुधवार को जिला अध्यक्ष व सचिव द्वारा निश्चित समय पर अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित हों और प्रथम चरण के आंदोलन को सफल बनाएं। आपकी उपस्थित ही संगठन का संबल है।
जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक 22 जनवरी को
भिण्ड। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सांसद संध्या राय के निर्देशानुसार संशोधित की जाकर 22 जनवरी को सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह बैठक 21 जनवरी को होनी थी, बैठक की अध्यक्षता सांसद द्वारा की जाएगी। जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, समस्त नगरीय निकाय अध्यक्ष, समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष से नियत समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

