भिण्ड, 19 जनवरी। ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 जनवरी को ग्राम सकराया स्थित शा. हाईस्कूल सकराया अटेर में किया गया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड के सहयोग से सकराया युवा मंडल अटेर द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सकराया युवा मंडल के अध्यक्ष पुनित उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार दीक्षित, शासकीय शिक्षक एवं नीलम सारस्वत, शासकीय शिक्षिका उपस्थित रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं आत्म विश्वास भी विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत 1500 मीटर बालक वर्ग एवं एक हजार मीटर बालिका वर्ग की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 1500 मीटर बालक दौड़ में अभिषेक ने प्रथम स्थान, अनुज यादव ने द्वितीय तथा अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एक हजार मीटर बालिका दौड़ में राधिका प्रथम, मंजू द्वितीय एवं अलका तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग में वॉलीबॉल एवं गोला फेंक, जबकि बालिका वर्ग में रस्साकशी एवं गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह के दौरान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


