भिण्ड, 19 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर में आर्यवर्ती संस्कृति संगम द्वारा आयोजित युवा महोत्सव के अंतर्गत बन रहीं सात हजार वर्गफीट में विष्णु जी के प्रथम मत्स्य अवतार की रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ 1008 महंत सुरेन्द्र नारायण पुरी पत्ती वाले महाराज ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया। युवा महोत्सव के आज प्रथम दिवस में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पंच परिवर्तन इसमें पर्यावरण कुटुंब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी का भाव, नागरिक अनुशासन एवं शिष्टाचार, विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो युवाओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग में ट्रैफिक पालन के नियमों, जल संरक्षण, कुटुंब व्यवस्था, संयुक्त परिवार का महत्व, पर्यावरण संरक्षण विषयों पर प्रभावशाली चित्रण देखने को मिला।
मुख्य अतिथि ने युवा कलाकारों द्वारा बनाई जा रही ऐतिहासिक मत्स्य अवतार की रंगोली का अवलोकन कर कलाकारों की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी आशीर्वचनों में कहा कि युवा ही देश को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। युवाओं की भुजाओं में भारत भूमि के उत्थान का सामर्थ्य है। जिसके हृदय में राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत है। जिसके मष्तिष्क में राष्ट्रीय उद्भव और विकास की संकल्पना है। जिसके रक्त में अपनी मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने का साहस और समर्पण है और जिसकी चेतना और दृढ़ इच्छाशक्ति राष्ट्रवाद के भाव से ओतप्रोत है। ऐसे युवा समूह की समेकित शक्ति हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर होने के लिए आश्वस्त करती है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


