भिण्ड, 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश से लेकर के जिला केन्द्र तक पार्टी कार्यालय पर सहयोग सेल का गठन किया गया है। इसी के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी भिण्ड में सहयोग से हल्के प्रथम दिवस में तीन लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर पार्टी के जिला पदाधिकारी जिला महामंत्री मनोज अनंत एवं जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया और सभी आवेदन संबंधित विभाग की ओर भेजे गए और समस्याओं के नियंत्रण करने के लिए अधिकारियों को निश्चित किया गया कि समय सीमा में समस्या का नियंत्रण किया जाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सहयोग सेल के प्रथम दिवस में जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी ने व्यवस्था के अनुसार पार्टी कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनते हैं। भाजपा के केन्द्रीय एवं प्रदेश जिला कार्यालय में यह व्यवस्था पूर्व से संचालित है। भाजपा जिला कार्यालय में जन समस्याओं के निराकरण के लिए 1 जनवरी के महीने तक प्रथम दिवस में सभी जिले के पदाधिकारी नियमित पार्टी कार्यालय में बैठकर समस्याओं को सुनेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान कुल तीन लोगों ने संपर्क कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। अधिकांश समस्याएं मेरे विभाग से संबंधित थीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कुछ समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित थीं, जिन्हें संबंधित विभागीय मंत्रियों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। यह व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं एवं जनता से सतत संपर्क की मजबूत परंपरा को दर्शाती है। इस प्रभावी और जनहितैषी व्यवस्था के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, जिला कार्यालय सह प्रभारी रोहित शाक्य सोशल मीडिया जिला प्रभारी मोनू नरवरिया, जनपद सदस्य मयूर सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी सह कार्यालय प्रमुख, विशेष रूप से उपस्थित थे।
द्वितीय दिवस यह पदाधिकारी बैठेंगे
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर व्यवस्था अनुसार सहयोग सेल के गठन के द्वितीय दिवस में 20 जनवरी को जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार मौजूद रहकर जनता और कार्यकर्ताओं की विभाग से समस्या सुनेंगे और वह संवादित विभाग की ओर पहुंच कर समस्याओं के सिख समाधान के लिए समय सीमा में निर्देशित करेंगे।
Saturday, April 11
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


