– शहीद शिवपाल सिंह की पुण्यतिथि में पहुंचकर विधायक अम्बरीश शर्मा ने दिया था परिवार को आश्वासन
भिण्ड, 19 जनवरी। अभी हाल ही में 11 जनवरी को लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ग्राम जमुहा के वीर सपूत शहीद शिवपाल सिंह की पुण्य स्मृति में शामिल होने पहुंचे थे। जहां सेवानिवृत सैनिक संघ के अध्यक्ष रामबहाद्दुर सिंह कैप्टन ने परिवार की तरफ से वहां मौजूद विधायक से ग्राम में स्मृति द्वार एवं स्कूल का नाम शहीद शिवपाल सिंह के नाम से रखा जाए। जिस पर विधायक कहा था कि मार्च का बजट आने पर स्मृति द्वार बनबा देंगे और स्कूल को शहीद के नाम से कराने के लिए अभी कुछ दिन में ही अधिकारियों से बात करके जल्द ही करवा देंगे। जिसके चलते आज ग्राम जमुहा हाईस्कूल को शहीद शिवपाल सिंह के नाम का दर्जा प्राप्त हुआ। जिससे ग्राम वासियों एवं शहीद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू को ढेर सारा आशीर्वाद प्रदान किया।
इस मौके पर जब लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू भैया से बात की तो उन्होंने कहा कि में कहने में नहीं करने में विश्वास रखता हूं और बोलने के बाद तुरंत उसका क्रियान्वयन करता हूं और ये हमारा सौभाग्य है कि हमारे वीर सपूत शहीद शिवपाल सिंह के नाम से आज विद्यालय का नामकरण हुआ उसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी और ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं और आज का दिन हमारे लिए और शहीद परिवार के लिए गौरव का दिन है, जल्द ही स्मृति द्वार भी बनाएंगे।


