– लखनऊ जाते समय विधायक निवास पर रुके विधानसभा अध्यक्ष
भिण्ड, 18 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर से लखनऊ जाते समय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास पर रुके, जहां विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर से क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने विकास कार्यों को लेकर उनसे लंबी चर्चा की, उन्होंने नगर पालिका से नगर निगम की स्वीकृति के साथ-साथ बताया कि शहर को नगर पालिका की सीमा से लगे कुछ ग्राम पंचायतों को नगर निगम की सीमा से जोड़ा गया है, जिसमें 60 वार्डों का विभाजन भी हुआ, प्रत्येक वार्ड का नामकरण किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज की बाउण्ड्रीवॉल के बारे में बताया, साथ ही गौरी सरोबर तथा सीबर लाइन प्रोजेक्ट एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि और भी विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे, जिनकी स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने क्षेत्रीय विधायक कुशवाह से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आश्वासित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, अशोक सिंह जादौन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, दीपेश सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी, छत्रसाल सिंह चौहान, बिट्टू जैन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह भदौरिया, पवन जैन, वीरसिंह कुशवाह, सत्यम सोनी, श्यामकिशोर दीक्षित आदि मौजूद थे।


