– गणमान्य नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
भिण्ड, 17 जनवरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा के सुपुत्र एवं डॉ. रामबाबू शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, पत्रकार राकेश शर्मा व शशिकांत शर्मा के भाई वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त असिस्टेंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. राधाकृष्ण शर्मा के आकस्मिक निधन के उपरांत शनिवार को इटावा रोड स्थित कुशवाह कॉलोनी में उनके निज निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हृदय गति रुक जाने से 13 जनवरी को हुए उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह, रामावतार कुशवाह (चच्चू), प्रेम नारायण शर्मा, बृजनंदन दीक्षित, भाजपा प्रवक्ता अजय शर्मा, पत्रकार अनिल शर्मा, अजय शर्मा (बालाजी मेडिकल), योगेश चौधरी, विनोद शर्मा, गिरीश जोशी, राजेश दुबे, गिरिजा शंकर कटारे, दीपेन्द्र बोहरे, आशुतोष शर्मा, असगर खान, इमरान अली खान, कमल किशोर जोशी, हरदयाल शाक्य, सीलकुमार चौधरी, विनोद यादव, सुरेश सिंह, विश्वप्रताप सिंह विष्णु, जन अभियान परिषद मेहगांव के विकास खण्ड समन्वयक जयप्रकाश शर्मा, राजमणि शर्मा, कमलेश सेंथिया सहित एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता कर दिवंगत डॉ. राधाकृष्ण शर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


