भिण्ड, 17 जनवरी। जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में अभिजीत सरकार ने खिलौने की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर अपने सपनों को पंख दिए। सीमित संसाधनों और अनुभव की कमी जैसी बाधाओं को पार करते हुए साल 2024 में खड़ी की 2 करोड़ की टोड़ोस गेम कंपनी। जिसमें बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक खिलौने तैयार किए जाते हैं।
उद्यमिता सफर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड से सही मार्गदर्शन मिला। उन्हें विभाग के माध्यम से एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी मिली। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर मालनपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में अपनी इकाई स्थापित की। अभिजीत सरकार बताते हैं कि आज मेरी इकाई न केवल मुझे आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि अन्य लोगों को नियमित रोजगार भी प्रदान कर रही है। यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मैं जानता हूं कि एक व्यक्ति को रोजगार मिलने से पूरे परिवार का जीवन बेहतर होता है। अभिजीत सरकार ने नए उद्यमियों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अवश्य लें, अपने सपनों पर भरोसा रखें और आगे बढ़कर न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण


