– आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिक शिविरों में पहुंचकर कराएं निराकरण
भिण्ड, 17 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया है कि उक्त शिविरों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 18 से 24 जनवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत बौहारा एवं परसाला में 18 से 21 जनवरी तक, जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत बीसनपुरा में 19 जनवरी को, ग्राम पंचायत भटपुरा में 20 एवं 21 जनवरी को, ग्राम पंचायत लालपुरा में 22 एवं 23 जनवरी को, जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत अकोड़ा एवं बिलाव में 19 से 24 जनवरी तक, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत मोधना में 19 एवं 20 जनवरी को, ग्राम पंचायत कछपुरा में 22 जनवरी, ग्राम पंचायत रोहिंदा (कछपुरा) में 23 जनवरी को, जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत चंदोखर एवं उझावल में 19 एवं 20 जनवरी को, ग्राम पंचायत एण्डोरी एवं गुहीसर में 21 एवं 22 जनवरी को, ग्राम पंचायत भोनपुरा एवं अतरसोहा में 23 एवं 24 जनवरी को, जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मुस्तरी में 19 एवं 20 जनवरी को, ग्राम पंचायत बघोरा में 21 एवं 22 जनवरी को, ग्राम पंचायत पिपरोली में 23 एवं 24 जनवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा।

