📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड, 16 जनवरी। अभिभाषक संघ गोहद के निर्वाचन अधिकारी रविशंकर मुदगल की उपस्थिति में निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण संपन्न हुए गोहद अभिभाषक संघ चुनाव 213 मतदाता थे, जिसमें 197 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान की प्रकिया दोपहर 11 बजे मतदान से आरंभ हुई शाम 4 बजे तक मतदान पूर्ण होने पर मतगणना आरंभ हुई। तदुपरांत विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई। यहां विभिन्न पदों पर अलग अलग संख्या में मत निरस्त भी हुए।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गोहद अभिभाषक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामस्वरूप कुशवाह 6 मत, विकास कांकर 130 मुंशीसिंह यादव 60 मत प्राप्त हुए, जिसमें विकास कांकर विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र फार्म शेष रहने पर राजवीर गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सचिव पद पर कृष्णकांत शुक्ला 112 मत, बृजराज सिंह गुर्जर 88, जिसमें कृष्णकांत शुक्ला विजयी घोषित किए गए। सहसचिव पद पर प्राची जैन निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कोषाध्यक्ष पद रवि माहौर 4, तिलक सिंह राजौरिया 88 मत, पंकज मिश्रा 101 मत, प्राप्त हुए, यहां पंकज मिश्रा विजयी घोषित किए गए। यहां पुस्तकालय अध्यक्ष पद अहिवरन सिंह मौर्य 97 मत, एसके विमल 16 मत, रामलखन सिंह कंषाना 19 मत, मधु माहौर 58 मत प्राप्त हुए, यहां अहिवरन सिंह माहौर विजयी घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी रविशंकर मुदगल, प्रवेश वर्मा, महबूब खान, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, संजय राठौर की देख-रेख में चुनाव संपन्न हुए। अभिभाषक संघ गोहद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण संघ द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदान किया जाएगा।


