-शिविर में 450 मरीजों ने कराई जांच 75 मरीज ऑपरेशन के लिए हुए चिन्हित
भिण्ड, 16 जनवरी। स्व. ब्रजकिशोर बंसल (फर्म राधिका साड़ी) की स्मृति में अग्रवाल समाज द्वारा शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को रतन ज्योति चेरिटेबिल ट्रस्ट के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। जिसमें चार सौ पचार मरीजों के द्वारा रजिस्टे्रशन कराकर नेत्र परीक्षण कराया गया। शिविर को विधिवत आरंभ करने से पूर्व ब्रजकिशोर बंसल की छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया गया।
ज्ञात हो कि स्व.ब्रजकिशोर बंसल शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी रहे हैं। तय समय से पूर्व ही शिविर में मरीजों के आने का क्रम शुरु हो गया था। मरीजों का नेत्र परीक्षण दोपहर दो बजे तक किया गया। परीक्षण उपरांत चिकित्सकों द्वारा 75 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनको वाहन द्वारा ग्वालियर ऑपरेशन के लिए भिजवा दिया गया है। शेष मरीजों को बीमारी के अनुसार परामर्श और दवाऐं दी गई हैं। बताया गया है कि अब हर माह इसी तरह नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन अग्रवाल सभा भिण्ड द्वारा किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज अध्यक्ष केके गुप्ता, डॉ. सुरेश बंसल, संजीव बंसल, मुकेश अग्रवाल, भरत बंसल, संजय अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शेरू बंसल, ब्रजमोहन तायल, विष्णु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।


