भिण्ड, 16 जनवरी। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ थीम पर पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में थाना यातायात से रक्षित निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव, सूबेदार आदित्य मिश्रा, उपनिरीक्षक गौरी शंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र जादौन, आरक्षक मोहित तोमर, उपेन्द्र सनी व रामलाल के माध्यम से शहर के मुख्य चौराहों, जिला अस्पताल एवं बस स्टैण्ड आदि पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम करवाए गए। इसी तारतम्य में संत विवेकानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया एवं बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट बिना नंबर प्लेट एवं बिना बीमा के लगभग 56 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। आमजन को हेलमेट सीट बेल्ट एवं अन्य सभी दस्तावेज पूर्ण करने हेतु जागरूक किया एवं जागरूकता पंपलेट वितरण किए।
Monday, June 22
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


