भिण्ड, 16 जनवरी। जिले के एण्डोरी थाना क्षेत्रांतर्गत 15 जनवरी को दोपहर करीब 2:20 बजे बाइक सवार दंपती के साथ लूट की घटना सामने आई है। फरियादी रायचंद्र गुर्जर उर्फ सोनू पुत्र भारत सिंह गुर्जर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टीकरी ने थाना एंडोरी में अपनी पत्नी भारती के साथ उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ मोटर साइकिल से अपने मामा के गांव कुतवार थाना बसेया, मुरैना से अपने गांव टीकरी लौट रहा था। जैसे ही वह भेसोरा होकर बाराहेट से एण्डोरी के बीच शेरपुर की पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे से काले रंग की मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति आए और उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। आरोप है कि बदमाशों ने फरियादी के साथ मारपीट की तथा उसकी पत्नी भारती के साथ भी धक्का-मुक्की कर उसके पहने हुए जेवरात- कान के झुमके, छोटा मंगलसूत्र, एक चेन और चार चूड़ियां—छीन लीं। इसके अलावा उनके बैग में रखे टॉप्स, गले का हार, चेन वाला मंगलसूत्र, चार अंगूठियां भी लूट लीं। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से बाराहेट की ओर फरार हो गए। घटना के बाद फरियादी ने परिजनों को सूचना दी और उनके आने के बाद पत्नी के साथ थाना एंडोरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


