भिण्ड, 16 जनवरी। जिले के गोहद चौराहा थाना अंतर्गत ग्राम रायतपुरा के पास नहर की पुलिया के पास ट्रेक्टर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार युवक घायल हो गया। उसे 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से शीघ्र जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया गया।
108 एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि 8:30 बजे रायतपुरा के पास नहर की पुलिया के पास देवेश पुत्र रामबरन कुशवाह उम्र 22 साल अपने मित्र कृष्णा के साथ ग्राम नागौर से भंडारे का निमंत्रण खाकर अपनी निजी वाहन मोटर साइकिल से वापस अपने गांव शेरपुर के लिए आ रहे थे, तभी अचानक नहर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट की चकाचौंध के कारण देवेश की मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाईक जमीन पर गिरी और खिसकती हुई ट्रैक्टर के पहिए से जा टकराई, जिस कारण देवेश का पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। स्थानीय रहवासी और ट्रैक्टर चालक की मदद से शीघ्र 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, घटना की सूचना मिलते ही 108 इमरजेंसी एंबुलेंस भिण्ड के जिला अधिकारी प्रियांशु दुबे ने घायल राहगीरों की मदद के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई और घायल को तुरंत जिला अस्पताल मुरार पहुंचवाया, जिससे घायल व्यक्ति देवेश को तुरंत समय पर सही उपचार दिलवाया जा सकता है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित

