भिण्ड, 16 जनवरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा तथा डीआईजी/ पुलिस आधीक्षक डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन निम्न तिथियों एवं स्थानों पर किया जाएगा।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड अजीम खान ने बताया कि 17 जनवरी को ट्रायल के रूप में हॉकी, वेटलिफ्टिंग स्थान राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भिण्ड में, मलखंब सेंट माईकल स्कूल भिण्ड एवं तैराकी प्रताप स्वीमिंग पूल भिण्ड में किया जाएगा। 18 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन बॉलीवाल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवं योगासन राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भिण्ड में होगा। इसीप्रकार 18 एवं 19 जनवरी को ट्रायल क्रिकेट का आयोजन चौ. दिलीप सिंह महाविद्यालय भिण्ड में, 19 जनवरी को प्रतियोगिता शतरंज, कुश्ती, जूडो, फुटबाल राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भिण्ड एवं 20 जनवरी को प्रतियोगिता वैडमिंटन, टेवल-टेनिस, टेनिस, पिट्टू जीवाजी क्लब भिण्ड में तथा वॉक्सिंग, बास्केटबाल प्रतियोगता शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड में की जाएगी।
उक्त प्रतियोगिताओं में विकास खण्ड स्तर पर 12 से 15 जनवरी तक आयोजित की गई विकास खण्ड स्तरीय बयन स्पर्धा से चयनित लगभग एक हजार बालक/ बालिका सम्मिलित हुए। उक्त प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर मुरैना में 22 जनवरी को एवं ग्वालियर में 23 से 24 जनवरी साल तक तथा राज्य स्तर पर ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुर, भोपाल इन्दौर एवं उज्जैन में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को नगद पुरस्कार के रूप में क्रमश: 31 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 18 जनवरी को सुबह 10.30 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भिण्ड में किया जाएगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

