– संस्था के कार्यकर्ताओं के माध्यम या फिर सीधे जन योजनाओं का लाभ लें : दुबे
भिण्ड, 15 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था चौ. रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत जन जागृति कार्यशाला का आयोजन संभागीय समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया के आतिथ्य में किया गया।
संभागीय समन्वयक सिसौदिया ने कहा कि मप्र जन अभियान परिषद शासन के बीच समन्वय की सीधी कड़ी है, शासन की योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। जिला समन्वयक भदौरिया ने कहा कि जन जन तक योजनाओं का लाभ कैसे लें, हमारी नवांकुर व प्रस्फुटन के कार्यकर्ताओं द्वारा या सीधे संपर्क कर लाभ लें।
समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि हम लोगों को निज स्वार्थ को त्यागकर जनहितैषी सोच रखते हुए जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, जिससे हमारा गांव में रहने वाला वंचित अनपढ़ व्यक्ति भी विकास की धारा से जुड़कर लाभ ले सके। संस्था के मेंटर नीरज शर्मा ने संस्था के माध्यम से जन अभियान परिषद तहत लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय समय पर गांव-गांव में जन शिविर, चौपाल, रैली, संवाद आदि कार्यक्रम करते रहते हैं। आप जुड़कर योजनाओं के बारे जानकारी हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष हिम्मत सिंह हरिऔध, अरविन्द यादव, अंकित दुबे, मोहम्मद इरफान खान गम्मू, योगेश यादव, सोनू बघेल, सार्थक सेंगर, वैभव दुबे, मृदुल तोमर, सीताराम सोनी, अनमोल सोनी, जितेन्द्र यादव, अभीषेक शर्मा, अनुराग शर्मा, हर्षित, किशन भदौरिया, नरेन्द्र कुशवाह, किशना शर्मा, देवजीत राजावत आदि ने जनता की आवाज को कार्यशाला में बेबाक रूप से रखा।


