भिण्ड, 15 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में अल्पावधि रोजगार प्रशिक्षण में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय छात्राएं भाग लेकर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और उनको अपने घर और आस-पास अपने पड़ोस लोगों को सिखा रही हैं। इस प्रकार ब्यूटीशियन प्रशिक्षण महाविद्यालय छात्राओं को स्वरोजगार प्रदान करने में सहायक बन रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी छात्राओं को मन लगाकर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण सीखने के लिए प्रेरित करने को संकल्पित किया और आगामी भविष्य में इससे बेहतर और प्रशिक्षण महाविद्यालय में संचालित करने का आश्वासन प्रदान किया।
प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है, क्योंकि इसमें ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट जैसे करियर विकल्प मिलते हैं, जिसके लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं (जैसे पीएम-अजय) और निजी संस्थान मुफ्त या सब्सिडी वाले प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट और व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता (अनुदान और बैंक लोन) प्रदान करते हैं, जिससे आप अपना पार्लर खोल सकती हैं या फ्रीलांस काम कर सकती हैं और सोशल मीडिया का उपयोग करके अपना व्यवसाय बढ़ा सकती हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


