भिण्ड, 15 जनवरी। नवजीवन संस्कार सेवा समिति ने एक जरूरतमंद विधवा महिला को उसकी आजीविका के लिए सिलाई मशीन भेंट की।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि उक्त महिला मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उसने बताया कि उसे सिलाई करना आता है लेकिन उनके पास मशीन नहीं है तो नवजीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा तत्काल उसे सिलाई मशीन भेंट की गई। नवजीवन संस्कार सेवा समिति ने इससे पहले भी पांच सिलाई मशीन और एक ट्रैक सूट सिलने की मशीन जरूरतमंद बिना मां-बाप की बेटी को दान की, ताकि वह ट्रैक सूट सिलकर अपना रोजगार स्थापित कर सके
मौ में हुई बिजली की सघन चैकिंग
मौ। मप्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र की मौ डीसी के प्रभारी सहायक यंत्री रविन्द्र सिंह गौर ने अपने अमले के साथ मौ के ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई ट्यूवबैलों और नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में घरेलू एवं पावर विद्युत कनेक्शनों की चैकिंग कर कार्रवाई की। घरेलू उपयोग में अवैध रूप से कटिया डालने वालों के तार हटवाए और विद्युत विभाग के अधिनियम के तहत कार्रवाई की और भविष्य में बिजली चोरी न करने की हिदायत भी दी है।


