– जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकान तथा मदिरा की विक्री रहेगी बंद
भिण्ड, 15 जनवरी। मप्र राजपत्र (असाधारण) 14 फरवरी 2025 के अनुसार आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2025-26 के आबकारी ठेकों के निष्पादन की शर्तों में तदनुसार उपबंधित भी किया गया है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने मप्र आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों तथा एफएल-3 होटलबारों एवं एफएल-9, 9ए, डी-1, सीएस-1बी एवं बी-3 इर्काइयां एवं स्टोरेज मद्यभाण्डागार को संपूर्ण दिवस पूर्णत: बंद रखा जाना तथा मदिरा की विक्री निषिद्य रखा जाना आदेशित किया है।

