भिण्ड, 14 जनवरी। पोलियो क्लीनिक भिण्ड में पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। यह दिवस भारतीय सेना के प्रथम आर्मी चीफ फील्ड मार्शल स्व. केएम करियप्पा के 14 जनवरी 1953 में सेवानिवृत्त होने पर उनकी याद में मनाया जाता है। पूर्व सैनिक दिवस हमेशा ग्वालियर स्टेशन हैडक्वाटर में मनाया जाता था, लेकिन इस वर्ष सर्दी और कोहरा ज्यादा होने से भिण्ड में ही मनाया गया।
ग्वालियर से 115 इनफेर्टी ब्रिगेड के कमाण्डर ब्रिगेडियर धीरज रामानंद अपनी सैन्य टुकड़ी के साथ भिण्ड पहुंचकर सभी वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया तथा पूर्व सैनिकों वीर नारियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली कैंटीन और मेडिकल सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। मेजर संतोष गुरूंग ने दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। ओआईसी जयेश पालिया ने मेडिकल सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह ने कमांडर साहब और उनकी समस्त सैन्य टुकडी का पूर्व सैनिक दिवस भिण्ड में पहली बार मनाए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एनसीसी कमाण्डर कर्नल कुलवंत सिंह तथा पूर्व सैनिक और वीर नारी मौजूद रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


