भिण्ड, 14 जनवरी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं। कंपनी के सभी वृत्त कार्यालयों में समीक्षा बैठकें आयोजित कर मैदानी स्तर पर राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिए हैं। सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने, भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत सी-फार्म एवं कुर्की करने, बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निर्देश दिए हैं कि विजीलेंस द्वारा बनाए गए प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी तेज की जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि की वसूली की जाए। कंपनी ने निर्देश दिए हैं कि काटे गए कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाए, ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध बिजली अधिनियम-2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाएं। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान निर्धारित देय तिथि से पूर्व करें। साथ ही कंपनी ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन की अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निर्णयानुसार भोपाल क्षेत्र द्वारा राजधानी के सभी संभागीय कार्यालयों में स्थित केश काउंटर को रविवार तथा अवकाश के दिन उपभोक्ताओं की सेवा के लिए खोला जा रहा है। इसी प्रकार की व्यवस्था ग्वालियर शहर में भी की गई है।
बिल भुगतान के विकल्प
बिजली उपभोक्ता कंपनी की बेवसाइट पर एचडीएफसी एवं इंडिया आइडिया डॉट कॉम (बिल डेस्क) के पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध विकल्प डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ईसीएस/ ईबीपीएस/ एनएसीएच/ कैश कार्ड/ वॉलेट्स आदि के माध्यम से अथवा गूगल पे, फोन पे, वाट्सएप पेमेंट, अमेजॉन पे, फ्री रिचार्ज, उपाय एप के माध्यम से भी अपने बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
Monday, June 22
BREAKING
- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया

