Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » औपनिवेशिक विरासत से मुक्ति की राजनीति

औपनिवेशिक विरासत से मुक्ति की राजनीति

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 14, 2026

– राकेश अचल

इस समय देश को औपनिवेशिक विरासत से छुटकारा दिलाने के नजरिये के साथ काम कर रही भारत की सरकार न जाने क्या-क्या नया करने वाली है। औपनिवेशिक विरासत से मुक्ति की इसी सनक में सात रेस कोर्स रोड का नाम सात लोक कल्याण मार्ग किया जा चुका है। राजपथ का नाम भी बदलकर कर्तव्य पथ किया जा चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय को सेवा तीर्थ बना दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया कार्यालय यानि नया सेवा तीर्थ बनकर लगभग तैयार है। आज से सूर्य की दिशा बदल चुकी है, देश मकर संक्रांति मना रहा है, अब किसी भी दिन प्रधानमंत्री जी इस नए सेवा तीर्थ से काम शुरू कर सकते हैं।
देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का पता बदलने जा कर रहा है। नया पीएमओ नए-नवेले सेवा तीर्थ परिसर का हिस्सा है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा दो और दफ्तरों का भी कामकाज होगा। सेवा तीर्थ परिसर में कुल तीन इमारतें बनाई गई हैं। सरकार देश की दशा बदलने में भले नाकाम रही हो लेकिन सरकार ने देश को नई संसद तो दी ही है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी हफ्ते रायसीना हिल्स के पास से अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ-1 से काम शुरू कर सकते हैं। यह परिसर सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अभी पीएमओ साउथ ब्लॉक में है। सेवा तीर्थ परिसर में पीएमओ (सेवा तीर्थ-1) के अलावा कैबिनेट सचिवालय (सेवा तीर्थ-2) और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट (सेवा तीर्थ-3) भी होगा, जिसके लिए अलग-अलग इमारतें बनी हैं। कैबिनेट सचिवालय पिछले साल सितंबर में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुकी है।
आपको पता है कि 1947 में देश की आजादी के समय से ही प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक से चल रहा है, जो भारत की सत्ता का केन्द्र रहा है। लेकिन मोदी जी को ये नाकाफी लगा। इसीलिए उन्होंने पूरे सेवा तीर्थ परिसर पर करीब 1189 करोड़ रुपए फूंक दिए, इसे लार्सन एंड टुब्रो ने बनाया है। सेवा तीर्थ परिसर को एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-1 के नाम से भी जाना जाता है। यह पूरा परिसर 2,26,203 वर्ग फीट में फैला है। एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-1 के पास में ही एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव-2 का भी निर्माण हो रहा है, जहां सात लोक कल्याण मार्ग से प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास स्थानांतरित होने वाला है।
नए कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट इमारतों के निर्माण पर भी काम चल रहा है, जहां केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों का दफ्तर शिफ्ट होने वाला है। इन्हीं में से कर्तव्य भवन-3 का पिछले साल अगस्त में उदघाटन को चुका है, जहां गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय समेत कई और मंत्रालय शिफ्ट भी हो चुके हैं। सरकार को औपनिवेशक विरासत से मुक्ति के लिए भले ही तमाम कोशिश करना पड़ रही हो, लेकिन देशभर में ये विरासत बिखरी पड़ी है। सबको न नष्ट किया जा सकता है और न समंदर में डुबोया जा सकता है, इसलिए ब्रिटिश काल के साउथ और नॉर्थ ब्लॉक के पूरी तरह से खाली होने पर यह पूरी तरह से युग युगीन भारत संग्रहालय में बदल जाएंगे, जहां भारत की 5 हजार साल पुरानी विरासत को समेटा जा रहा है।
वैसे भारत का आंग्ल नाम इंडिया भी औपनिवेशिक विरासत ही है। सवाल ये है कि क्या सरकार ये नाम भी बदलने के लिए कोई कानून ला सकती है, या फिर इस विरासत को अभी और ढोएगी। हमारे बुजुर्ग कहते थे कि न विरासत बदली जा सकती है और न बल्दियत। पड़ोसी भी नहीं बदला जा सकता, फिर भी कोशिश जारी है। देखिए आने वाले दिनों में देश का भविष्य भी बदलेगा या फिर केवल नाम ही बदलते रहेंगे।

Post Views: 103
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644056
Views Today : 252
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.