– प्रभारी मंत्री सिलावट ने डीन मेडीकल कॉलेज से की दूरभाष पर चर्चा
ग्वालियर, 13 जनवरी। जयारोग्य चिकित्सा ग्वालियर में लिफ्ट की गड़बड़ी के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को हुई परेशानी को देखते हुए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित को जांच के आदेश दिए हैं।
प्रभारी मंत्री सिलावट ने गजराराजा मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से दूरभाष पर चर्चा कर लिफ्ट की गड़बड़ी के संबंध में पूछताछ की और पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आना चाहिए। लिफ्ट की गड़बड़ी के कारणों की भी जांच कराकर जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।


