– कृषि मंत्री कंसाना ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ट नेतृत्व से मुलाकात की
भिण्ड, 12 जनवरी.मनीष दुबे। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ट नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया और नेता एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।
कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है, जो कि अपने परिश्रम से विचार के लिए कार्य करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं गरीब मजदूर तथा सर्व समाज के विकास के लिए जनकल्याणी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर केन्द्र और राज्य सरकार की विकास जन कल्याणी योजनाओं को लक्ष्य लेकर पहुंचाने का कार्य करें। ताकि उन्हें लाभ मिले।
कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि भाजपा की यह कार्यकर्ता प्रधान संस्कृति, सामाजिक समरसता और सुदृढ़ संगठनात्मक मजबूती से अन्य सभी राजनैतिक दलों से विशिष्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई संगठन है। मात्र जनता के बीच झूठ बोलना यह उनकी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा कि व्हीबी जी रामजी योजना विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर गांवों को बनाएगी समृद्ध। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 35 हजार करोड़ से 95 हजार करोड़ कर योजना का बजट तीन गुना बढ़ाया है। कृषि वर्ष 2026 में कृषि को उद्योग और रोजगार से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी संगठन की पूंजी है। भाजपा की सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव वाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्णत: किसान विरोधी है।
बैठक में पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, राजेन्द्र शर्मा राजे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, मायाराम शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज जोशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार शिवहरे, सोशल मीडिया के सह जिला संयोजक शेखर खटीक, महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ज्योति-सुदर्शन बौहरे, उदयवीर सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।


