भिण्ड, 12 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में सोमवार को ग्राम असवार तहसील लहार स्थित रामा डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित रखे दूध एवं डेयरी परिसर के बाहर खड़े वाहन से दूध का नमूना जांच वास्ते लिया गया। डेयरी परिसर से दूध में मिलाने वाले एक सफेद रंग के पदार्थ का नमूना भी लिया गया। उक्त पदार्थ के बारे में विक्रेता से पूछे जाने पर विक्रेता ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विक्रेता ने बताया कि दूध खराब न हो इस कारण से कभी जरूरत पड़ने पर खट्टापन कम करने के लिए दूध में मिला दिया जाता है। मौके पर खाद्य रजिस्टर भी नहीं मिला इस कारण खाद्य परिसर को शटडाउन किया गया। इसके बाद टीम ग्राम आलमपुर स्थित सातिया मसाला उद्योग पर पहुंची। सातिया मसाला उद्योग के प्रो. आशुतोष गुप्ता मौके पर उपस्थित नहीं मिले तब विक्रेता बादाम सिंह से धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर एवं मिर्ची पाउडर के नमूने जांच वास्ते लिए गए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल एवंकिरन सेंगर ने की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


