भिण्ड, 12 जनवरी। सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता आरोग्यधाम ग्वालियर में सेवारत एवं विद्यालय के पूर्व छात्र विष्णु कौरव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य संजय कुमार मकड़ारिया ने की है। इस अवसर पर विद्यालय आचार्य परिवार एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ आचार्य आत्माराम रजक ने आभार व्यक्त किया।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


