भिण्ड, 11 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में संयुक्त दविश के मद्देनजर ढाबों, होटलों आदि की सघन जांच एवं रोड गस्त वाहन चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गत दिवस वृत मेहगांव के ग्राम मुस्तरी स्थित ब्रजकिशोर जाटव के मकान से 15 पाव देशी मदिरा मसाला एवं 9 पाव विदेशी मदिरा मैकडॉबल व्हिस्की जब्त की गई एवं पोरसा-मेहगांव रोड पर महुआ की चौकी के पास स्थित मलखान ढाबा पर आरोपी दिनेश कुशवाह से 17 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 5 केन बोल्ट वियर जब्त की गई। दोनों प्रकरणों में जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5090 रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अजीत यादव, कृष्णकांत शर्मा, आरक्षक अवधेश सिंह, ब्रजेश, जनक अर्गल एवं ज्योति कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


