– जिले में संचालित समस्त विद्यालयों के संचालन समय में किया परिवर्तन
– शीत लहर, घने कोहरे एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए किया आदेश
भिण्ड, 11 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले में वर्तमान में व्याप्त शीत लहर, घने कोहरे एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए, छात्रहित एवं उनके स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर भिण्ड जिले में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ अनुदान प्राप्त/ सीबीएसई/ आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। जिले की समस्त शालाएं जो एक पाली में संचालित हैं उनका संचालन का समय आगामी आदेश तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा एवं दो पालियों में संचालित विद्यालयों का संचालन समय प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया है। दो पाली की शालाओं में प्रथम पाली में बड़ी कक्षाओं के छात्रों को बुलाया जाए। उक्त आदेश 12 जनवरी से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।


